कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया गया निस्तारण

शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी  नेहा जैन ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।     

अमन यात्रा , कानपुर देहात : शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी  नेहा जैन ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

ये भी पढ़े-    स्कूल में छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षिका की बेहतरीन पहल

इस अवसर पर  आवास, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि संबंधी आदि शिकायतें पाई गई. इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिवानी, चकबंदी अधिकारी आदि  जनता दर्शन में आये जन सामान्य उपस्थित रहे।

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button