कानपुर देहात के थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां।कानपुर देहात के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।वहीं कुछ शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।राजपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम प्रद्युम्न कुमार ने शिकायतों को सुना।इस दौरान 04 राजस्व व 01 पुलिस संबंधी शिकायत दर्ज की गई।पुलिस संबंधी शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया।राजस्व संबंधी शिकायतों में टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।मौके पर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।मूसानगर में राजस्व संबंधी चार शिकायतें दर्ज की गईं।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।मौके पर राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।सट्टी में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।यहां शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों का टोटा रहा।मौके पर पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।डेरापुर में राजस्व संबंधी 03 शिकायतें दर्ज की गईं।तहसीलदार ने 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए।मौके पर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।शिवली में एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में 10 शिकायतों की सुनवाई गई।04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।मौके पर प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।रनियां में कुल 04 शिकायतें सुनी गईं।जिनमें से एक का निस्तारण मौके पर कराया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।मौके पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम समेत पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।देवराहट में थाना प्रभारी महेश कुमार ने तीन शिकायतें सुनीं।02 का निस्तारण मौके पर कराया गया।शेष बची एक शिकायत के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।मौके पर राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।रसूलाबाद में एसडीएम शिक्षा संखवार व तहसीलदार संतोष कुमार ने मिलीजुली 14 शिकायतें सुनीं।जिनमें 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया।शेष 10 शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।मौके पर कोतवाल शिवनारायन सिंह,एस एस आई रामसिंह समेत राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।गजनेर में थाना प्रभारी सनत कुमार ने राजस्व संबंधी 05 शिकायतें सुनीं।02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया।शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई।मौके पर राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वहीं भोगनीपुर,अकबरपुर,मंगलपुर तथा बरौर में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



