कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में झांसी कानपुर हाइवे पर दूध से लदी बोलेरो व डीसीएम में भिड़ंत, बोलेरो चालक घायल

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा, डीसीएम चालक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती चौराहे के पास झांसी कानपुर हाइवे पर गुरुवार सुबह दूध से लदी एक बोलेरो पिकअप और डीसीएम की भिड़ंत हो गई।इस हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस के मुताबिक बोलेरो पिकअप दूध लेकर भोगनीपुर से अकबरपुर की ओर जा रही थी।तभी पीछे से आ रही एक तेज रप्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बोलेरो में भरा दूध हाइवे पर बिखर गया।हादसे में बोलेरो चालक छोटू को मामूली चोटें आईं।उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने बताया कि डीसीएम चालक गुलशन जो आलमचंद्रपुर थाना अकबरपुर का निवासी है कथित तौर पर नशे में था।

उसे हिरासत में ले लिया गया है।दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।यातायात सामान्य रूप से चालू है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

 


ये भी पढे-  परंपरा और सेवा का संगम: अकबरपुर में अग्रवाल परिवार की तीसरी और चौथी पीढ़ी ने संभाला शरबत वितरण का जिम्मा


 

Related Articles

AD
Back to top button