कानपुर देहात में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कार्यवाही में जुटी पुलिस

पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर जैनपुर में बीती रविवार की रात ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर गांव निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई है।हादसा रात करीब 10 बजे भोले बाबा मिल्क फैक्ट्री के सामने हुआ।जानकारी के मुताबिक मृतक अतुल कुमार वर्तमान में स्वरूपपुर कानपुर नगर में रह रहे थे।वह मोटरसाइकिल से अपने घर से स्वरूपपुर लौट रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



