उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के दिबैर की मड़ैया में बुधवार गुरुवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के दिबैर की मड़ैया में बुधवार गुरुवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान शिवम् की 22 वर्षीय पत्नी बीनू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मृतका के पति शिवम् ने पुलिस को दी।उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी बीनू उम्र करीब 22 वर्ष ने रात्रि करीब 12.15 बजे घर के अंदर बनी बीम पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की।वहीं घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसील सूर्य प्रकाश ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।जिसके बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button