कानपुर देहात में युवक पर दुष्कर्म,ब्लैकमेलिंग और अश्लील तस्वीरें वायरल करने के गंभीर आरोप
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म,ब्लैकमेलिंग और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।पीड़िता और परिजनों का कहना है कि पुलिस ने तीन दिन से इस मामले में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की है बल्कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।पीड़िता युवती के मुताबिक युवक ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म,ब्लैकमेलिंग और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।पीड़िता और परिजनों का कहना है कि पुलिस ने तीन दिन से इस मामले में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की है बल्कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।पीड़िता युवती के मुताबिक युवक ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया।इतना ही नहीं इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक ने करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।पीड़िता का आरोप है कि जब परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद युवक जबरन उसके घर में घुस आया।जहां युवती के पिता ने उसे पकड़ लिया।आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं जिससे उसकी तय शादी भी टूट गई।परिजनों का आरोप है कि वे पिछले तीन दिनों से थाने और पुलिस चौकी का चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया।न्याय न मिलने पर पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी गुहार लगाई है।पीड़िता ने जिले की एसपी श्रृद्धा नरेंद्र पांडेय के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।इस मामले में शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है।शिकायत मिलने पर जांचकर कार्यवाही की जाएगी।



