कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,फैली सनसनी
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।घटना गहलू तिराहे के पास हुई।सूचना मिलते ही लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई

रसूलाबाद।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।घटना गहलू तिराहे के पास हुई।सूचना मिलते ही लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।मृतक की पहचान भैंसाया गांव निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया पुत्र रामनरेश के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र शनिवार सुबह कानपुर स्थित एक फैक्ट्री मैं जाने के लिए घर से निकले थे परंतु कुछ समय बाद उनका शव गहलू तिराहे पर एक शीशम के पेड़ से लटका मिला।ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है।मृतक धर्मेंद्र की तीन बेटियां और एक बेटा है।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



