उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रप्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर जाने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।घटना बढ़ौली मुँगीसापुर संपर्क मार्ग पर गुरगांव के पास हुई।मृतक की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव निवासी स्वर्गीय शंकर सिंह के 48 वर्षीय पुत्र विमलेश सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है।मृतक विमलेश सिंह अपनी बाइक से पुखरायां की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही भोगनीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।उपनिरीक्षक वीरपाल ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी नीलम,बेटे शुभ,बेटी काजल,भाई अजीत सिंह और कमलेश समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसे की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button