कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: हरियाणा से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म का आरोपी

विवेचना के दौरान मुकदमे में जोड़ी गईं पॉक्सो एक्ट की धाराएं।

कानपुर देहात: जनपद के थाना रसूलाबाद पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को हरियाणा से दबोच लिया है।

हरियाणा के सोनीपत से दबोचा गया आरोपी

मामला 25 फरवरी 2026 का है, जब पीड़िता की मां ने थाना रसूलाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि ग्राम बांसखेड़ा निवासी सूरज पुत्र रूपराम, उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में बढ़ीं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं

विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 64(1)/87 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की। आरोपी की तलाश में जुटी रसूलाबाद पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को सटीक सुराग मिलने पर बहालगढ़, सोनीपत (हरियाणा) से आरोपी सूरज (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियम के अनुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त को गिरफ्तार करने में असालतगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय दत्त, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह और महिला कांस्टेबल रुचि की मुख्य भूमिका रही।


ये भी पढे-  कानपुर देहात- रूरा पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों के 63 हजार रुपये कराए वापस


Related Articles

AD
Back to top button