कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या,गांव के बाहर ढाक के पेड़ से लटका मिला शव

गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में ढाक के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटका मिला शव।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के माल का पुरवा गांव में शुक्रवार भोर पहर एक दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर एक खेत में ढाक के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई को पड़ोस की 19 वर्षीय युवती के परिजनों ने अरविंद सिंह गौर उर्फ ननखे लल्ला के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी ने युवती को बहला फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी शुक्रवार भोर पहर खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद उसने गांव के बाहर एक खेत में खड़े ढाक के पेड़ से अंगौछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब खेत मालिक अंधेरे में खेत पहुंचा तो टॉर्च की रोशनी में शव लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी,एक बेटी और एक पुत्र है। कुछ ग्रामीणों और मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज था। शुक्रवार सुबह उसकी आत्महत्या की सूचना मिली।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-   कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई: कानपुर देहात जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर समस्याओं के पारदर्शी निस्तारण के निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button