कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किसान अन्नदाता नहीं अब ऊर्जदाता बनेगा : नितिन गडकरी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह की माता पूज्य स्व0 कनकरानी की षष्टम् पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नितिन जयराम गडकरी जी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा कानपुर देहात जनपद के कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया.

Story Highlights
  • 2024 से पूर्व पूर्ण होगा कानपुर लखनऊ मार्ग, आवागमन होगा तेज

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह की माता पूज्य स्व0 कनकरानी की षष्टम् पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नितिन जयराम गडकरी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा कानपुर देहात जनपद के कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया, इस मौके पर उन्होंने सर्वप्रथम सांसद जी के स्वर्गीय माता पिता के चित्र व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई दी तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वो थे जिन्होंने गरीब, शोषितों पिछड़ों एवं दलित लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया, उन्होंने गरीब जनता को मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए अग्रसर किया है उन्हीं के सपनों को साकार करने हेतु हमें सभी लोगों की मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़े-  बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार ने लिया दानव जैसा विकराल रूप

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब जनता के लाभ हेतु अनेकों योजनाएं संचालित कर रही हैं जिसका लाभ सीधे गरीब जनता को मिल रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित कानपुर देहात जनपद में विकास हेतु मा0 सांसद द्वारा उनके समक्ष रखे गए अनेकों प्रस्तावों को पारित किए, जिससे यहां की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पुण्यतिथि तिथि पर कहा कि अब हमारा किसान अन्न दाता नही अब किसान ऊर्जा दाता बनेगा। उन्होंने नई तकनीकी से हाइड्रोजन, बायो सीएनजी व बायो इथेनॉल उत्पन्न करने की विधि तथा पराली प्रबंधन से ऊर्जा के स्त्रोतों को साझा करते हुए मा0 संसद को नई तकनीकी उपलब्द्ध कराने हेतु आमंत्रित भी किया। उन्होंने गन्ना किसानों को उनके समर्थन मूल्य को समय से दिए जाने के संबंध में कहा कि यही बायो इथेनॉल भारत सरकार नियमित खरीद रही है, जिससे गन्ना किसानों बढ़ रहे हैं व उनका समर्थन मूल्य समय से मिल रहा है।

ये भी पढ़े-  साहिब ! रोजाना चार पहिया, दो पहिया वाहन बडे-बडे गढ्ढो के कारण पलटते है

वहीं उन्होंने कहा कि सांसद देवेंद्र सिंह की माता पिता जी के आज हमें दर्शन करने का मौका मिला है। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने भी संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सभी को बधाई दी एवं उनके जीवन चरित्र के मार्ग पर चलने हेतु सभी को प्रेरित किया, इस मौके पर उन्होंने वृद्धजनों, पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं आदि को सम्मानित भी किया। इस मौके पर  सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधि गण एवं भारी संख्या में जनता उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button