उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करें शिक्षकों के अवशेष अर्जित अवकाश

बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों के अवकाश का निस्तारण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से करना शुरू कर दिया है।

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों के अवकाश का निस्तारण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से करना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए शिक्षकों-कर्मचारियों का अर्जित अवकाश (ईएल) का विवरण अपडेट किया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए व बीईओ को निर्देश दिया है कि इसका विवरण 10 नवंबर 2023 तक अपडेट करें। साथ ही जिन शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर नहीं है ऐसे शिक्षकों की भी जानकारी अपडेट करें।

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है अर्जित अवकाश किसी कर्मचारी द्वारा अर्जित किया जाता है। अर्जित अवकाश स्थायी तथा अस्थायी दोनों प्रकार के सरकारी सेवकों द्वारा समान रूप से अर्जित किया जाता है तथा समान शर्तों के अधीन उन्हें स्वीकृत किया जाता है। वेकेशनल विभागों के कर्मचारियों जैसे शिक्षकों द्वारा दीर्घावकाश (ग्रीष्मावकाश) का उपभोग करने पर उन्हें उस वर्ष में अनुमन्य 31 अर्जित अवकाश में से 30 दिन कम कर दिये जाते हैं अर्थात 1 ही अर्जित अवकाश देय होगा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button