जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कोंच तहसील में जनता का फूटा दर्द, फरियादियों की भीड़ देख जब खुद एक्शन में आए कप्तान और कलेक्टर!

डीएम के एक आदेश से उमरी की मीना देवी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मौके पर ही निपट गया सालों पुराना मामला!

कोंच: तहसील सभागार में उस समय प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह खुद संपूर्ण समाधान दिवस की कमान संभालने पहुंचे। शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त तेवर में नजर आया। दोनों बड़े अधिकारियों ने फरियादियों की एक-एक बात को बेहद गंभीरता से सुना और लापरवाह अधिकारियों को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी।

इस मुख्य समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, बिजली, विकास और समाज कल्याण जैसे विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 222 शिकायतें दर्ज की गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल एक्शन लिया और 27 मामलों का मौके पर ही अंतिम निस्तारण करा दिया। जनसुनवाई के दौरान उमरी निवासी मीना देवी ने जब अमलदरामद से जुड़ा प्रार्थना पत्र दिया, तो डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को तलब कर मौके पर ही उनकी समस्या का समाधान कराया।

एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग के मातहतों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था और पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई भी हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। समाधान दिवस के अंत में डीएम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएन प्रसाद और उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।


ये भी पढे-  भ्रष्टाचार पर जालौन डीएम का बड़ा चाबुक, 4 ग्राम पंचायतों में 1.28 करोड़ का घोटाला, एफआईआर और वसूली के आदेश


Related Articles

AD
Back to top button