कानपुर देहातउत्तरप्रदेशप्रयागराजफ्रेश न्यूज

अपने विद्यालय को अगर नहीं बना सके निपुण विद्यालय तो शिक्षक संकुल को दिखाया जाएगा 2023 में बाहर का रास्ता

शिक्षक संकुल अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाएंगे। जुलाई 2023 में इसी आधार पर शिक्षक संकुल का नवीनीकरण होगा। निपुण विद्यालय के मानकों के मुताबिक आकलन के बाद जुलाई 2023 में शिक्षक संकुल का नवीनीकरण किया जाएगा।

Story Highlights
  • 2023 में इसी आधार पर शिक्षक संकुल का होगा नवीनीकरण

कानपुर देहात,अमन यात्रा : शिक्षक संकुल अपने विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाएंगे। जुलाई 2023 में इसी आधार पर शिक्षक संकुल का नवीनीकरण होगा। निपुण विद्यालय के मानकों के मुताबिक आकलन के बाद जुलाई 2023 में शिक्षक संकुल का नवीनीकरण किया जाएगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इस बाबत दिशानिर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के एसआरजी, एआरपी और संकुल शिक्षक अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाएंगे। विभाग ने निगरानी टीमों में शामिल इन शिक्षकों को पहले अपने विद्यालय के बच्चों को एक साल में निपुण बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि तय लक्ष्य के अनुसार उनके स्कूलों में पठन-पाठन दुरुस्त हो सके और इनके स्कूल दूसरों के लिए नजीर बन सकें।

ये भी पढ़े-  महिला शिक्षिकाओं का 13 अक्टूबर को करवाचौथ के चलते रहेगा अवकाश, जाने मुहूर्त

शिक्षक संकुलों को अपने विद्यालयों को सुनियोजित कार्य योजना के माध्यम से जुलाई 2023 तक निपुण विद्यालय विकसित करना होगा, अन्यथा शिक्षक संकुलों को उनके पद से हटा दिया जायेगा। इस हेतु निम्नवत मुख्य गतिविधियों का संचालन करना होगा-

  1. निपुण लक्ष्य का अभिभावकों एवं समुदाय में व्यापक प्रचार-प्रसार।
  2. समय सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य।
  3. आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में वर्णित दैनिक / साप्ताहिक शिक्षण योजना का अनुपालन।
  4. प्रिंटरिच के प्रयोग से इंगेजिंग लर्निंग एनवायरमेंट।
  5. निपुण तालिका अद्यतन करना।
  6. निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों का आकलन।
  7. शिक्षण योजना / शिक्षक डायरी नियमित रूप से बनाना एवं उपयोग।
  8. पुस्तकालय के लिए कालांश का निर्धारण एवं लाइब्रेरी बुक्स का बच्चों द्वारा पढ़ा जाना।
  9. बच्चों को अभ्यास कार्य/गृह कार्य पर विशेष ध्यान देना।
  10. शिक्षक संकुल बैठकों में टैलेंट एक्सचेंज एवम ऊर्जा संचरण।
  11. दीक्षा के प्रयोग हेतु वालंटियर का समूह बनाना।
  12. उत्कृष्ट शैक्षणिक वीडियो के माध्यम से कक्षा शिक्षण पद्धतियों को रोचक एवं प्रभावी बनाना।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button