कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रबुद्ध जन भाजपा के मार्गदर्शक के साथ साथ रीढ हैं : राजेंद्र सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंचायत चुनाव में अकबरपुर नगर पंचायत के प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि समाज का अभिजात्य वर्ग कहे जाने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के लिए मार्गदर्शक हैं साथ ही वे ही रीढ हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव आगामी 2024 के लिए पूर्वाभ्यास कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगी।

Story Highlights
  • पंचायत चुनाव 2024 का पूर्वाभ्यास 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंचायत चुनाव में अकबरपुर नगर पंचायत के प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि समाज का अभिजात्य वर्ग कहे जाने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के लिए मार्गदर्शक हैं साथ ही वे ही रीढ हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव आगामी 2024 के लिए पूर्वाभ्यास कहा जाए तो अतिशयोक्ति न होगी। फ्री चौहान आज पार्टी कार्यालय स्थित सभागार में नगर पंचायत अकबरपुर के प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने भगवान राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दीप जलाकर सम्मेलन की शुरुआत की।

ये भी पढ़े-  20 लाख की फिरौती के लिए किया था मासूम का अपहरण

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा के साथ जोड़ने में इन्हीं प्रबुद्ध जनों की आवश्यकता पड़ती है। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बागीश मिश्र ने की।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रज्जन लाल मिश्र, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, डी जी सी शिव सरन पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडे, नगर पंचायत रनिया के प्रभारी मलखान सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, बारा जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम, महिला मोर्चा की मंजू कटियार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए जबकि भाजपा कानपुर देहात के उपाध्यक्ष महेंद्र कटियार, रामजी मिश्रा, नगर पंचायत के सह प्रभारी बिट्टू द्विवेदी, मनोज सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष शिव विलास मिश्र एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button