डेरापुर में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 90 हजार की ठगी

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बा स्थित एक एसबीआई एटीएम पर एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 90 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बरौर थाना क्षेत्र के बरवा रसूलपुर निवासी सपना देवी ने शिकायत दर्ज कराई है।महिला के अनुसार 11 जून को एटीएम से पैसे निकालते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।जिसके बाद उनके खाते से 10.10 हजार रुपए की नौ निकासी के संदेश उसके मोबाइल पर आए।जिससे कुल 90 हजार रुपए की ठगी हुई।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



