डेरापुर में युवती लापता,चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में एक युवती कहीं लापता हो गई।युवती के पिता ने चार लोगों पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।पिता की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।युवती के पिता ने पुलिस को दिए गए

- पुलिस जांच में जुटी
डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में एक युवती कहीं लापता हो गई।युवती के पिता ने चार लोगों पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।पिता की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।युवती के पिता ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 जून 2026 को उनकी पुत्री उम्र 18 वर्ष 5 माह कहीं लापता हो गई है।उन्होंने कटेही गांव निवासी अंकित,अवधेश,उपेंद्र और शरद पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।तहरीर में बताया गया है कि युवती अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र,जेवरात और लगभग 1 लाख 32 हजार रुपए नगदी भी साथ ले गई है।इस घटना में कुछ अन्य लोगों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



