उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

तहसील भोगनीपुर में कैंटीन एवं चाय की दुकान के संचालन हेतु निविदाएं आमंत्रित

तहसीलदार भोगनीपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात में कर्मचारियों, अधिकारियों एवं वादकारियों की सुविधा के लिए कैंटीन एवं चाय की दुकान के वित्तीय वर्ष 2026-27 के संचालन हेतु सार्वजनिक निविदाएं आमंत्रित की गई

कानपुर देहात। तहसीलदार भोगनीपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात में कर्मचारियों, अधिकारियों एवं वादकारियों की सुविधा के लिए कैंटीन एवं चाय की दुकान के वित्तीय वर्ष 2026-27 के संचालन हेतु सार्वजनिक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक के संचालन के लिए निर्धारित शर्तों के अनुसार निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। निविदाएं 30 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे तहसीलदार कार्यालय, भोगनीपुर में उपस्थित होकर प्रस्तुत की जाएंगी। निविदा में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदकों को ₹5,000 की अमानत राशि जमा करनी होगी। साथ ही सफल निविदादाता को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप कैंटीन एवं चाय की दुकान का संचालन करना होगा। तहसील प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर निविदा प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Related Articles

AD
Back to top button