उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 118 जोड़ों का विवाह संपन्न

श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज आयोजित विवाह समारोह के दौरान विद्वान पंडित अरुणिम बाजपेयी, अमित तिवारी, योगेंद्र शुक्ल, प्रख्यात बाजपेई आचार्यों द्वारा वैदिक पद्धति के साथ विधि विधान के साथ 118 जोड़ों के मंत्रोच्चारण से विवाह संपन्न कराए गए

पुखरायां। श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज आयोजित विवाह समारोह के दौरान विद्वान पंडित अरुणिम बाजपेयी, अमित तिवारी, योगेंद्र शुक्ल, प्रख्यात बाजपेई आचार्यों द्वारा वैदिक पद्धति के साथ विधि विधान के साथ 118 जोड़ों के मंत्रोच्चारण से विवाह संपन्न कराए गए। वहीं प्रत्येक जोड़े को विवाह के समय पुखरायां पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर ने कन्या के हाथ में चांदी की पायल और चांदी की बिछिया देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम स्थल पर समापन के बाद नव दंपति जोड़ों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अशोक कुमार सचान, पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणा शंकर दिवाकर, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, सभासद नफीस राईन, सभासद मनीष गुप्ता, मनोज कुरील द्वारा आशीर्वाद दिया गया।

विवाह स्थल पर भागीदारी:
कार्यक्रम स्थल पर विवाह के लिए आए जोड़ों में प्रमुख रूप से पुखरायां नगर पालिका से 12, मालसा विकासखंड क्षेत्र से 63, अमरौधा ब्लॉक कार्यालय से 36, मूसानगर नगर पंचायत से 3, कस्बा अमरौधा नगर पंचायत से 4 जोड़े शामिल हुए। कुल 118 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

प्रमुख जोड़े:

पुखरायां नगर पालिका इंदिरा नगर की कु. लक्ष्मी संग दिलीप कुमार ग्राम बसोवा
कु. मोहनी देवी (रामस्वरूप नगर) संग सत्यवीर (मदनपुर)
कु. रोली (पिलखिनी) संग सर्वेश कुमार (रसधान)
कु. शिल्पी (बाल्मीकि नगर) संग रोहित कुमार (सिलौला बुजुर्ग, जालौन)
अमरौधा विकासखंड से कु. खुशबू (सुजौर) संग प्रदुम कठेरिया (तरगांव, कानपुर नगर)
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अशोक कुमार सचान, पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, सभासद नफीस राईन, मनीष गुप्ता, मनोज कुरील, समाजसेवी किशोर सचान, अमित कुमार, अमरौधा विकासखंड के प्रभारी सतीश चंद्र वर्मा, एडीओ पंचायत राम प्रकाश पाठक, एडीओ बलवीर प्रजापति, सचिव राजेश कुमार मिश्रा, मधुलता आदित्य, रवि अग्रवाल, प्रियंका राठौर, स्वाति देवी, सुनील कुमार सिंह, और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता:
इस विवाह समारोह को सफल बनाने में पुखरायां नगर पालिका, अमरौधा ब्लॉक, मलासा विकासखंड और मूसानगर नगर पंचायत के कर्मियों ने समर्पित योगदान दिया।

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद:
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस समारोह में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारजनों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading