पुलिस महकमे में फिर से फेरबदल,निरीक्षक उपनिरीक्षक किए गए इधर से उधर
कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने रविवार को पुलिस महकमें में फेरबदल कर दिया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने रविवार को पुलिस महकमें में फेरबदल कर दिया है।
उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना भोगनीपुर नियुक्त किया गया है।
वहीं निरीक्षक जितेंद्र कुमार को निरीक्षक अपराध थाना भोगनीपुर से अपराध शाखा,उपनिरीक्षक आनंद कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से चौकी झींझक थाना मंगलपुर तथा उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को थाना शिवली से चौकी प्रभारी बाघपुर थाना शिवली नियुक्त किया गया है। समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.