उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस व SOG का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार; 09 लाख के जेवरात, नकदी व असलहे बरामद

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण व शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस, अकबरपुर पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय चोर व नकबजैन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 सगे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण व शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस, अकबरपुर पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय चोर व नकबजैन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 सगे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से विभिन्न चोरियों से संबंधित करीब ₹09 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, ₹1,18,200 नगद, चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस और ताले व शटर काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चांदबाबू (निवासी घाटमपुर, कानपुर नगर), उमर (निवासी जहांनाबाद, फतेहपुर) और अरवाज उर्फ राजा (निवासी सजेंती, कानपुर नगर) के रूप में हुई है, जिनमें मुख्य सरगना चांदबाबू पर पहले से ही करीब 18 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम मलासा रोड पर अकबरनगर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मूसानगर की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस को सामने देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिससे उनकी बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस बल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि वे दिन में सूने व बंद घरों की रेकी करते थे और रात में शटर व ताले चटकाकर वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर और औरैया के विभिन्न गांवों (पिलखिनी, नरायणपुर, आलमचन्द्रपुर, विवाईन आदि) में दर्जनों चोरियां करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

AD
Back to top button