प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी एवं बीएसए से शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए की वार्ता
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय मासिक बैठक शनिवार को बीआरसी अकबरपुर में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बैठक में वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी को भी आमंत्रित किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय मासिक बैठक शनिवार को बीआरसी अकबरपुर में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा बैठक में वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी को भी आमंत्रित किया गया। सर्वप्रथम सामान्य शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया।
लेखा अधिकारी ने संगठन को आश्वस्त किया कि शिक्षक संबंधी जो भी समस्याएं है सभी का निस्तारण मेरे द्वारा ससमय किया जाएगा तथा संगठन जो भी समस्याएं मेरे संज्ञान में लाएगा अति शीघ्र उनका भी निस्तारण कर दिया जाएगा, साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि शिक्षकों का वेतन 1 तारीख को निर्गत होता रहेगा। इसके बाद संगठन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय से वार्ता की और चयन वेतनमान से लेकर विभिन्न शिक्षकों पर की गई कुछ कार्यवाही तथा अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बिंदुवार समीक्षा करते हुए जो कार्य निस्तारित हुए हैं उनको भी संगठन को अवगत कराया तथा जो समस्याएं कार्यालय स्तर पर लंबित हैं उनको अतिशीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
आज की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष एलबी सिंह, जिला मंत्री अशोक कुमार शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सचान, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास तिवारी रामसेवक पाल मनजीत सिंह विकासखंड मैंथा अध्यक्ष मुकेश बाजपेई कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह अनिल कुमार सिंह विनय शुक्ला दिनेश दीक्षित रामनरेश विकासखंड अकबरपुर से अध्यक्ष राजेश यादव मंत्री मनोज तिवारी विकासखंड संदलपुर से अध्यक्ष आशीष राजपूत विकासखंड डेरापुर से अध्यक्ष सुरेश कमल मंत्री सुरेश राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल विकासखंड मलासा से अध्यक्ष देवेंद्र सचान मंत्री नवजोत सिंह यादव अनिल सचान विकासखंड रसूलाबाद से वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी मंत्री मीरा सोनकर, संजय कुमार त्रिपाठी अनूप अवस्थी मनीष अरोरा विकासखंड झींझक से रामसेवक पाल विकासखंड अमरौधा से अध्यक्ष सतीश यादव विकासखंड सरवनखेड़ा से अध्यक्ष महेंद्र कटियार विकासखंड राजपुर से अध्यक्ष अजीत कटियार सहित सभी विकासखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।