बरौर में आर्म्स एक्ट में वांछित वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान अनंतापुर गांव निवासी करन सिंह के रूप में हुई है। करन सिंह के खिलाफ थाना बरौर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।जिसमें वह फरार चल रहा था।न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।बुधवार दोपहर एस आई श्याम सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर करन सिंह को दबोच लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिससे सभी वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।



