कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर और सुरक्षित सड़कों पर उतरी कानपुर देहात पुलिस

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए कानपुर देहात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण और शहरी इलाकों में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिए सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया गया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी, साइबर ठगी से बचने के बताए व्यावहारिक उपाय

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला शक्ति लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों (फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से होने वाली धोखाधड़ी) से बचने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। महिलाओं को UPCOP ऐप डाउनलोड करने और डिजिटल माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

पोक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा कानून पर दी जानकारी, अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करते हुए पोक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। पुलिस अधीक्षक ने संदेश दिया कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर महिलाएं तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।


ये भी पढे-  सिकंदरा में सड़क हादसे में अवकाश प्राप्त पीएसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत


Related Articles

AD
Back to top button