कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा को उत्साहित करने वाली जीत मिली है : अविनाश सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा है कि साधन सहकारी समितियों में भाजपा ने पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल की है इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Story Highlights
  • 93 सीटों में 71सीटों पर किया कब्जा, पहली बार पार्टी को मिली सफलता

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा है कि साधन सहकारी समितियों में भाजपा ने पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल की है इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। श्री चौहान समितियों के चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे। ज्ञातव्य है किभारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात साधन सहकारी समितियों में भाजपा ने जबरदस्त कानपुर देहात में पहली बार परचम लहराया है जिले में 95 साधन सरकारी समितियां हैं जिसमें 93 साधन सहकारी समितियों का चुनाव हुआ है उसमें भाजपा ने 71 सीटों पर विजय प्राप्त की है 60 सीटों पर भाजपा के निर्विरोध जीत हासिल की है एवं 11 समितियों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की है प्रदेश नेतृत्व ने कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान को जिले में पहली बार भारी-भरकम जीत पर बधाई दी है अविनाश सिंह चौहान ने कहा जिला सहकारी समितियों का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। इसमें भाजपा का परचम लहराया है। जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है।विपक्षी दल केवल 22समितियों तक सिमटकर रह गए हैं। 2 समितियों का चुनाव होल्ड है कानपुर देहात में भाजपा निश्चित ही आगे आने वाले चुनाव में भारी भरकम जीत हासिल करेगी।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button