उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मंगलपुर में तीन वांछित वारंटी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर यमुना प्रसाद के नेतृत्व में तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में की गई है।गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान मुबारकपुर थाना मंगलपुर निवासी भूरा सिंह तथा सुमगढ़ा थाना मंगलपुर निवासी मनोज व मुकेश के रूप में हुई है।इन सभी के खिलाफ थाना मंगलपुर में विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले पंजीकृत थे और न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के बाबजूद भी लगातार फरार चल रहे थे।पुलिस टीम इनकी तलाश में जुटी हुई थी।सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वारंटियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button