मूसानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मूसानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है

मूसानगर।जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मूसानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम क्योटरा बांगर निवासी वादी देवी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त कपिल पुत्र देवी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के साक्ष्य मिलने पर बीएनएस की धारा 65(1) और 4(2) पॉक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। आज गुरुवार को मूसानगर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और रिक्रूट आरक्षी नितिन चौहान ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर वांछित आरोपी कपिल को बिबियापुर मोड़ के पास से धर दबोचा, जिसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।



