उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में ऑटो व मोबाइल लूटकर लुटेरे हुए फरार

तीन अज्ञात लुटेरों ने ऑटो चालक को शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में बीती शनिवार की रात तीन अज्ञात लुटेरों ने ऑटो चालक को शराब पिलाकर ऑटो व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विशाल पुत्र विजयबहादुर ने रविवार को थाना मूसानगर में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि बीती शनिवार की रात करीब आठ बजे तीन अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और विजयनगर कानपुर नगर से किराए का वास्ता देकर देवीपुर भोगनीपुर चलने को कहा।रास्ते में रनियां कस्बे में सभी ने एकसाथ शराब पी।आरोप है कि जब वह भरपूर नशे में था तो मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवान गांव के पास तीनों ने उसका ऑटो व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।अत्यधिक नशे में होने के कारण वह वहीं पास में एक पेट्रोल पंप पर सो गया।सुबह जागने पर जब उसे घटना की जानकारी हुई तो होश उड़ गए।जिसके बाद उन्होंने मूसानगर थाने में घटना की सूचना दी।घटना की जानकारी होने पर ऑटो चालकों में दहशत व्याप्त है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है।मामले की जांच की जा रही है।फरार अज्ञात लुटेरों की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button