“योग ” भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार भी है– स्नातक विधायक अरुण पाठक
सोमवार को स्नातक विधायक अरुण पाठक ने राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में आयोजित योग सप्ताह का उद्घाटन महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया । इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि. योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है

- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कानपुर देहात में योग सप्ताह ( 15 से 21 जून) का उद्घाटन संपन्न
सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। सोमवार को स्नातक विधायक अरुण पाठक ने राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में आयोजित योग सप्ताह का उद्घाटन महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया । इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि. योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली में शरीर को स्फूर्ति वान बनाये रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी को रोज की दिनचर्या में योग शामिल करना चाहिए। जिससे मानसिक, शारीरिक ऊर्जा निरंतर बनी रहेगी। कार्यक्रम को अपर जिला अधिकारी दुष्यंत मौर्य, चिकित्सादीक्षक पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ला ने भी संबोधित किया। स्नातक mlc ने अस्पताल परिसर में व्रक्ष रोपित किया। इसके बाद माती स्थित कैंप कार्यालय में पहुंच लोगों की समस्याओं को सुना। विकास खंड सन्दलपुर में बीते एक दशक से नाला सफाई न होने और उसके चलते क्षेत्र की हजारों बीघे फसल के जलमग्न की समस्या सहित सिकन्दरा के बिरहाना में लगने वाली नो इंट्री की समस्या समाधान को लेकर जिलाधिकारी से भेंट की। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख सन्दलपुर राहुल तिवारी, जिला महामन्त्री सुमित दिवाकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ला, व्यापारी नेता नीरज मिश्रा, हिमांशु कटियार, प्रभात मिश्रा आदि मौजूद रहे।



