उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद पुलिस ने किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा, ई-रिक्शा चालक लूट के लालच में गला दबाकर की थी हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंधाधुंध हत्या की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर ई-रिक्शा चालक प्रहलाद संखवार (उम्र 36 वर्ष) निवासी भवनपुर को मृतक के मोबाइल फोन और ₹1,740 नकदी के साथ भवनपुर व नारखुर्द गांव के बीच पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है

रसूलाबाद। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंधाधुंध हत्या की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर ई-रिक्शा चालक प्रहलाद संखवार (उम्र 36 वर्ष) निवासी भवनपुर को मृतक के मोबाइल फोन और ₹1,740 नकदी के साथ भवनपुर व नारखुर्द गांव के बीच पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीती 9 जून को औरैया निवासी संतोष कुमार यादव ने अपने पुत्र सुनील कुमार का शव महेरा गांव के पास खेत में मिलने और पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर अज्ञात के खिलाफ मु0अ0सं0 222/2026 दर्ज कराया था। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह ई-रिक्शा चलाता है और बीती 25 मई को उसने सुनील को नशे की हालत में सुकमपुर के लिए ई-रिक्शा पर बैठाया था; रास्ते में मोबाइल व पैसे देखकर आए लालच के कारण उसने महेरा मोड़ के पास सुनील का गला घोंट दिया और पैसे व मोबाइल लूटकर शव को खंती में फेंक दिया था। प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अजय पाल सिंह की टीम ने आरोपी को दबोचकर विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

Related Articles

AD
Back to top button