कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सावधान! कहीं आपका वोटिंग सेंटर तो नहीं बदल गया? तुरंत चेक करें प्रशासन की यह नई लिस्ट

कानपुर देहात में मतदेय स्थलों की सूची जारी, अगर है कोई आपत्ति तो 16 जुलाई से पहले करें यह काम

कानपुर देहात: अगर आप कानपुर देहात के निवासी हैं और आने वाले चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। प्रशासन ने जिले के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करने के बाद उनकी नई सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह सूचियां आम जनता के देखने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय माती और संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई हैं। अगर आपको अपने मतदान केंद्र को लेकर कोई आपत्ति है या आप कोई बदलाव का सुझाव देना चाहते हैं, तो देर मत कीजिए।

आप 16 जुलाई 2026 तक संबंधित उप जिलाधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। समय सीमा बीतने के बाद कोई भी सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए तुरंत लिस्ट चेक करें ताकि आपका वोट सही जगह पर पड़े।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में सेंगुर नदी में मिले युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त


 

Related Articles

AD
Back to top button