अपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों में प्रार्थना सभा का नया नियम लागू, अब इस तय क्रम में ही गूंजेंगे राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान

सर्वप्रथम प्रार्थना फिर वंदे मातरम्, फिर जन-गण-मन का होगा गान, गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किए नियम, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद ही राज्यगीत की प्रस्तुति

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के परिषदीय और सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा का क्रम तय किया गया है। गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों में प्रार्थना के बाद अगर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की एक साथ प्रस्तुति होती है तो पहले वंदे मातरम् और फिर जन-गण-मन होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नए निर्देश जारी कर इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि जिन राज्यों में राज्य गीत भी होता है वहां भी तय क्रम का ही पालन करना होगा। यानी तीसरे नंबर पर राज्य गीत बजाया जाएगा। 9 जुलाई को जारी निर्देश में उन अवसरों की पूरी सूची दी गई है जब राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को गाना या बजाना जरूरी है। साथ ही उन मौकों की भी जानकारी दी गई है जब इन्हें गाया या बजाया जा सकता है।

नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए
मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों, केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों और केंद्रीय मंत्रालयों से अनुरोध किया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले संस्थानों और संगठनों को उचित निर्देश जारी करें ताकि तय नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य गीत के साथ यह नियम अपनाना होगा
मंत्रालय ने दोहराया कि जब भी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों एक साथ प्रस्तुत किए जाएं तो पहले राष्ट्रगीत गाया या बजाया जाना चाहिए और उसके बाद राष्ट्रगान। यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन राज्यों में राज्य गीत भी गाया जाता है, वहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्य गीत भी गाया और बजाया जाए। यह कहा गया है कि जब भी राज्य गीत को राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ गाया या बजाया जाए तो राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दोनों को एक साथ गाया या बजाया जाएगा और पहले राष्ट्रीय गीत गाया या बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान और तीसरे नंबर पर राज्य गीत बजेगा।

सही और तय प्रस्तुति का पालन किया जाए
मंत्रालय ने निर्देश दिया गया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के मूल शब्द सही उच्चारण और तय प्रस्तुति का पूरी तरह पालन हो। दोनों का आधिकारिक पाठ और सही उच्चारण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है ताकि कोई गलती न हो।

 


ये भी पढे-  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का बड़ा एक्शन: बिना मान्यता चल रहे दो स्कूलों को नोटिस, तुरंत बंद करने का आदेश


 

Related Articles

AD
Back to top button