कानपुर

अखिलेश ने दिवंगत सपा नेता के चाचा से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की मौत पर शोक संदेवना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत सपा नेता के चाचा से फोन पर बात करके घटना पर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कानपुर आने पर परिवार से मिलने का आश्वासन भी दिया है।

कानपुर, अमन यात्रा । समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की मौत पर शोक संदेवना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत सपा नेता के चाचा से फोन पर बात करके घटना पर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कानपुर आने पर परिवार से मिलने का आश्वासन भी दिया है।

दामोदर नगर निवासी सपा नेता हर्ष यादव की हत्या के बाद सपाइयों में रोष है। दो दिन उनके घर पर सपा नेताओं का जमावड़ा लगा है। रविवार की सुबह घर पहुंचे सपा नेता सम्राट यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मोबाइल फोन पर दिवंगत सपा नेता हर्ष यादव के स्वजन से वाट्सएप कालिंग के जरिये बात कराई। सपा नेता सम्राट यादव ने बताया कि सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन करके परिवार वालों से बात करने की इच्छा जताई थी। इसपर वह सुबह 10 बजे हर्ष के घर पहुंच गये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुबह 11:45 बजे उनके फोन पर व्हाट्सएप काल की। इसके बाद दिवंगत सपा नेता के पिता महेंद्र वीर सिंह से वार्ता कराई। इकलौते बेटे की मौत से दुखी पिता ज्यादा कुछ नहीं बोल पाये। इसके बाद कानपुर देहात निवासी चाचा विकास यादव से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की वार्ता हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हर्ष समाजवादी पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता था। चाचा विकास ने उनसे कहा कि हमे न्याय चाहिए और उनसे घर आने का आग्रह किया। इसपर अखिलेश ने कहा कि जब भी कानपुर आना होगा कि तब घर जरूर मिलने आएंगे। इसके बाद उन्होंने सम्राट यादव से हर्ष यादव के घर के बारे में जानकारी की और जल्द ही सपा प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत सपा नेता के घर आएंगे। चाचा विकास यादव ने पत्रकारों से कहा कि अपराधी इस तरह बेखौफ है कि पुलिस अभिरक्षा में भी हाव भाव बिल्कुल नहीं बदला। उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Author: pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

pranjal sachan

कानपुर ब्यूरो चीफ अमन यात्रा

Recent Posts

सीबीएसएसी बोर्ड परीक्षा में कानपुर देहात के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र रहे अब्बल,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी…

19 hours ago

रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने से किया इनकार

राहुल कुमार/झींझक : रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने…

22 hours ago

संविलियन विद्यालय में एडीजी आलोक सिंह ने किया बूथ का निरीक्षण

सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह…

22 hours ago

देश की तरक्की और विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान

रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने…

22 hours ago

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह  

रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग…

23 hours ago

This website uses cookies.