कानपुर देहात

अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त जारी

डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गुनगुन पेट्रोल पम्प के पास सोमवार सुबह पांच बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़े पाए पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गुनगुन पेट्रोल पम्प के पास सोमवार सुबह पांच बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़े पाए पर आस पड़ोस के लोगों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कांधी चौकी अंतर्गत गुनगुन पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा देखा गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को दी गई। मृतक के दाहिने पैर के घुटने के नीचे का पैर क्षत विक्षत तथा शरीर पर जगह जगह रगड़ के निशान एवम चेहरे पर चोट एवम खून लगा पाया गया। मृतक की किसी एक्सीडेंट में मृत्यु होना प्रतीत होता है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा हाईवे कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा मृतक के शिनाख्त के प्रयास कराए।

परंतु शव की अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।तत्पश्चात चौकी इंचार्ज ने शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की किसी एक्सीडेंट में मृत्यु होना प्रतीत होता है। शव की अभी शिनाख्त नहीं की जा सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर,एक की मौत चार गंभीर,परिजन बेहाल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां गुरुवार शाम मुंगीसापुर नेशनल…

16 mins ago

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए बीएसए ने थीम सांग किया लांच

राजेश कटियार , कानपुर देहात। मतदाता जागरूकता को लेकर बीएसए द्वारा एक खास गीत तैयार…

11 hours ago

अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में पुर्तगाल के गणितज्ञ प्रोफेसर टियागा ने दिया अतिथि व्याख्यान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय में लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल के प्रोफेसर जेकेबी टियागा…

12 hours ago

इस तारीख से इस तारीख तक बन्द रहेंगी शराब की दुकानें

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चतुर्थ चरण दिनांक 13.05.2024 को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र…

12 hours ago

NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के नेतृत्व में NSUI छात्र पंचायत का आयोजन

कन्नौज : सेण्ट्रल यूपी अंतर्गत जनपद कन्नौज में NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के…

14 hours ago

प्ले एंड एंजॉय गतिविधियों से बढ़ाई जाएगी परिषदीय स्कूलों में छात्र उपस्थित

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर हमेशा संकट बना रहता है।…

14 hours ago

This website uses cookies.