फतेहपुरउत्तरप्रदेश

अपराधियों पर कुर्की की कार्रवाई से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।विभिन्न अपराधों में लिप्त अथवा आपराधिक घटनाओं के बाद फरार अभियुक्तों के मन से  बुलडोजर का भय कुछ कम हुआ तो शासन एवं प्रशासन की ओर से विभिन्न अपराधों में लिप्त अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क कर उन्हें सबक सिखाया जा रहा है।

Story Highlights
  • पट्टीशाह में जमील के घर देर रात तक होती रही कार्रवाई

खागा,अमन यात्रा।   उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।विभिन्न अपराधों में लिप्त अथवा आपराधिक घटनाओं के बाद फरार अभियुक्तों के मन से  बुलडोजर का भय कुछ कम हुआ तो शासन एवं प्रशासन की ओर से विभिन्न अपराधों में लिप्त अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क कर उन्हें सबक सिखाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह में एक पशु तस्कर की लगभग पैतीस लाख की संपत्ति कुर्क की गई।पुलिस प्रशासन ने अभियुक्ति के घर पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया।

 

शासन की मंशा के अनुसार तहसील प्रशासन की ओर से अपराधियों पर अंकुश लगाने का अभियान चल रहा है।सरकार बनने के तुरंत बाद बुलडोजर के साथ पुलिस और प्रशासन के लोग फरार अभियुक्तों के घर पहुंच कर उन्हें सरेंडर करने पर मजबूर कर रहे थे।इधर,यह प्रोसेस कुछ कम हुआ लेकिन शासन के निर्देशानुसार अपराधियों पर विशेषकर पशु तस्कर अथवा प्रतिबंधित मांस के तस्करों पर विशेष चाबुक चलाया जा रहा है। अवैध कब्जेदारों पर भी पुलिस एवं प्रशासन का शिकंजा निरंतर कसता जा रहा है।पुराने अपराधियों की हिस्ट्री शीट भी खोली जा रही है।

 

शुक्रवार को देर रात तहसील क्षेत्र के हथगाम थाना अंतर्गत पट्टीशाह गांव में जिलाधिकारी के आदेशानुसार अभियुक्त जमील पुत्र सुलेमान की लगभग 36 लाख 56 हजार 434 रुपए की संपत्ति जब्त की गई इनमें कुछ नकदी भी शामिल है।तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार इवेद्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन का अमला देर रात तक कार्यवाही करता रहा जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। पट्टी शाह निवासी जमील लंबे समय से प्रतिबंधित मांस की तस्करी में लिप्त रहा है और उसके ऊपर हथगाम थाने में कई आपराधिक मुकदमे हैं।प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह ने हाल ही में मुठभेड़ के दौरान जमील के लड़के रिजवान को गिरफ्तार किया था।कुर्की की कार्रवाई की जद में दोनों लोग शामिल हैं लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त  जमील है।

 

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त तथा उसके चार बेटों के विरुद्ध दो दर्जन के करीब गोवध अधिनियम के मुकदमे पंजीकृत हैं।जमील एक शातिर अपराधी है जिस पर गैंगस्टर सहित कई आपराधिक धाराएं लगी हुई हैं।आरोपियों के नाम दर्ज खेत,प्लाट,वाहन सहित लाखों रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। उधर,पुलिस प्रशासन द्वारा  अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाने की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button