ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी के अंतर्गत असेवा गांव में बुधवार रात्रि एक कच्चा मकान अचानक भर- भराकर गिर जाने के चलते उसके नीचे दबकर एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवीपुर ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत असेवा गांव निवासिनी रानी देवी पत्नी स्वर्गीय विश्वेश्वर उम्र करीब 85 वर्ष अपने कच्चे बने मकान में अपने चार पुत्रों उमाशंकर,रामपाल,इंद्रपाल तथा कमलेश के साथ रहकर अपनी गुजर बसर कर रही थी।
बुधवार की रात्रि वह घर में लेटी हुई थी।रात्रि करीब एक बजे के आसपास उसका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया।जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं उसका बड़ा पुत्र उमाशंकर भी मामूली रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवीपुर किशन पाल सिंह ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात पंचनामा की विधिक कार्यवाही की गई है।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…
पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…
कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा लालपुर स्टेशन के मध्य शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की…
This website uses cookies.