आज से बदल जाएगा परिषदीय विद्यालयों का समय

भीषण गर्मी की दस्तक से पहले ही परिषदीय विद्यालय खुलने और बंद होने का समय बदल गया है। एक अप्रैल से सुबह आठ बजे स्कूल खुलेंगे। दिन में दो बजे छुट्टी की जाएगी। इस दौरान स्कूलों में 30 मिनट का मध्याह्न अवकाश भी किया जाएगा जिससे बच्चें भोजन-पानी के साथ ही मनोरंजन भी कर सकेंगे

कानपुर देहात। भीषण गर्मी की दस्तक से पहले ही परिषदीय विद्यालय खुलने और बंद होने का समय बदल गया है। एक अप्रैल से सुबह आठ बजे स्कूल खुलेंगे। दिन में दो बजे छुट्टी की जाएगी। इस दौरान स्कूलों में 30 मिनट का मध्याह्न अवकाश भी किया जाएगा जिससे बच्चें भोजन-पानी के साथ ही मनोरंजन भी कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2024 के बीच सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे जबकि 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2025 तक स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास कराया जाएगा। गर्मी के मौसम में लंच ब्रेक सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक और सर्दी के मौसम में दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक होगा। अब तक परिषदीय विद्यालय खुलने का समय सुबह नौ बजे था। अपराह्न तीन बजे स्कूलों में छुट्टी की जाती थी लेकिन अब भीषण गर्मी दस्तक देने लगी है। अपराह्न तीन बजे तक स्कूलों में रहने पर बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नौ बजे तक धूप काफी तेज हो जाती है। विद्यार्थियों को स्कूल जाते समय गर्मी सताती है। उनको गर्मी में न जाना पड़े इसके लिए हर साल की तरह इस बार भी स्कूल खुलने और बंद होने का समय बदला गया है। जहां सुबह आठ बजे स्कूल खोले जाएंगे वहीं पांच घंटे बाद दिन में दो बजे छुट्टी की जाएगी। बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश के क्रम पूर्व की तरह एक अप्रैल से स्कूल खुलने व छुट्टी के समय में परिवर्तित किया गया है। स्कूलों में 30 मिनट का मध्याह्न अवकाश रहेगा ताकि विद्यार्थी भोजन करने के बाद थोड़ा मनोरंजन भी कर सकें।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

9 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

9 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

9 hours ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

9 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

14 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

14 hours ago

This website uses cookies.