फतेहपुर

आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने विकास त्रिवेदी

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय पटेल एवं आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी सुमित कुमार के द्वारा फतेहपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास त्रिवेदी को आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

फतेहपुर,अमन यात्रा ।  आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय पटेल एवं आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी सुमित कुमार के द्वारा फतेहपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास त्रिवेदी को आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ सोशल मीडिया प्रदेश संगठन मंत्री राकेश त्रिवेदी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रति विकास त्रिवेदी की निष्ठा, लगन एवं दायित्व के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने के फलस्वरूप आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ का सोशल मीडिया प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े-   गौशाला में संपूर्ण व्यवस्थाएं नोडल अधिकारी कराएं दुरस्त : सीडीओ सौम्या

उन्होंने बताया कि अब श्री त्रिवेदी के देख-रेख में आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ सोशल मीडिया की जिला समेत तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर टीम गठित कर आम आदमी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही फतेहपुर जनपद में भी पंचायत प्रकोष्ठ की टीम का जल्द ही गठन कर पार्टी की नीतियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ प्रदेश में चुनाव लड़ सके और केंद्र एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद कर प्रदेश एवं केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जा सके। उधर विकास त्रिवेदी के आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

53 mins ago

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…

3 hours ago

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

3 hours ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

7 hours ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

1 day ago

This website uses cookies.