अब तेजी से गरमाई गांव की राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण जारी होने के बाद गांव-गांव चुनाव प्रचार तेज हो गया है। दावेदार गांव में प्रचार कर रहे हैं। अधिसूचना जारी होने में भले अभी समय है लेकिन कई दावेदारों ने पोस्टर-बैनर भी लगा दिया है। गांव में चुनाव के लिए बैठकें शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां लोगों से संपर्क कर रही हैं। इस चुनाव में प्रधान पद को लेकर सबसे ज्यादा विवाद होता है।

पुलिस की पैनी नजर गांव पर

 

कुल 450 आपत्तियां सभी पदों के लिए आईं

डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पदों पर तकरीबन 450 आपत्तियां आई हैं। 23 मार्च तक आपत्तियां स्वीकार होंगी। उसके बाद आई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपत्ति निस्तारण के एक कमेटी गठित की जाएगी। वही उसका निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन पर आरक्षण किया गया है। फिर भी जिन लोगो आपत्ति है, उनका निस्तारण किया जाएगा।

मलाक बलऊ पर उठे सवाल

श्रृंगवेरपुर धाम ब्लॉक के मलाक बलऊ ग्राम पंचायत की सीट सामान्य किए जाने पर तमाम लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि यह सीट लगातार कई पंचायत चुनाव से अनारक्षित वर्ग के खाते में जा रही है। इससे अन्य वर्ग के दावेदारों को मौका नहीं मिल पा रहा है। इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई है।