प्रयागराज

इस कोड के बगैर नहीं बन सकता आधार कार्ड, पढ़े पूरी खबर

आप बच्चे का पहली बार आधार कार्ड बनवा रहे हैं तो पहले उसके जन्म प्रमाण पत्र को देख लें। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र फरवरी 2020 के पहले का बना है तो उसका आधार नहीं बनेगा।

एजेंसी, प्रयागराज। आप बच्चे का पहली बार आधार कार्ड बनवा रहे हैं तो पहले उसके जन्म प्रमाण पत्र को देख लें। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र फरवरी 2020 के पहले का बना है तो उसका आधार नहीं बनेगा। आधार फॉर्म भरने के दौरान फरवरी 2020 से पहले बने जन्म प्रमाण पत्र का बार कोड अस्वीकार हो रहा है। आधार कार्ड के लिए नए सिरे से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा। इसी प्रकार कई स्कूल भी बच्चों के एडमिशन में फरवरी 2020 के पहले के जन्म प्रमाण पत्र वालों को लौटा रहे हैं।

जन्म प्रमाण पत्र में बार कोड की समस्या से हजारों शहरवासी परेशान हैं। नये बार कोड वाला जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वालों की नगर निगम में भीड़ जुट रही है। जन्म प्रमाण पत्र में बार कोड की समस्या पोर्टल बदलने के बाद शुरू हुई। जनवरी 2020 तक नगर निगम एनआईसी के पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र बना रहा था। उसके बाद केंद्र सरकार के सीआरएस पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र बनने लगा। पोर्टल बदलने के साथ जन्म प्रमाण पत्र पर जारी होने वाला बार कोड भी बदल गया। बार कोड बदलने से ही आधार केंद्रों से फरवरी 2020 के पहले बने जन्म प्रमाण पत्रों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि बार कोड बदलने के मामले में नगर निगम कुछ नहीं कर सकता। पोर्टल बदलने के बाद ये समस्या आई है। नगर निगम त्वरित वैकल्पिक जन्म प्रमाण पत्र बना रहा है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

2 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

5 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

5 hours ago

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: एक जुलाई को 55 फीसदी होगा महंगाई भत्ता

कानपुर देहात। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई 2024 में एक बार फिर…

5 hours ago

प्रार्थना सभा में ही जांची जाएगी शिक्षकों की उपस्थिति

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों को अनिर्वाय रूप से प्रार्थना सभा…

5 hours ago

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन…

7 hours ago

This website uses cookies.