औरैया

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर ने एसपी का किया सम्मान

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई लूट की घटना को 36 घंटे में अनावरण किए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर के पदाधिकारियो ने शनिवार को एसपी आवास पहुंचकर एसपी चारू निगम को  प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। साथ ही औरैया पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

विकास सक्सेना , औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुई लूट की घटना को 36 घंटे में अनावरण किए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर के पदाधिकारियो ने शनिवार को एसपी आवास पहुंचकर एसपी चारू निगम को  प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। साथ ही औरैया पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

सम्मान करने वालो में  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल औरैया के जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनी राजा भैया, जिला मंत्री सुशील दुबे, दिबियापुर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज, युवा नगर अध्यक्ष सौरभ दुबे, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, नगर संगठन मंत्री राहुल यादव, युवा संगठन मंत्री हिमांशू गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि रहे।

ये भी पढ़े-  अविधा का विनाश ही पूतना वध है : इंद्रेश उपाध्याय

वही पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में एसओजी टीम औरैया व  कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने बांदा के सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी अजय पाल कठेरिया (प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर) सहित 6 लोगो को मय लूटी हुई 50 किलो चांदी, एक अदद चार पहिया वाहन स्कार्पियों व 2 अदद 315  बोर रायफल व 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर  बरामदगी के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की  थी। जनपदवासी इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते नजर आ रहे है। और एसपी समेत पूरी टीम का सम्मान करने के लिए लोग एसपी ऑफिस, आवास पर पहुंच कर सम्मान किया।

ये भी पढ़े-  अछल्दा : छात्रा की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

व्यापारी प्रकोष्ठ समिति की बैठक जल्द होगी-जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर के पदाधिकारियो ने जिले की नवागुंतक जिलाधिकारी नेहा प्रकाश का भी प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही एसपी की उपस्थिति में व्यापारी प्रकोष्ठ समिति की बैठक होगी जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया जाएगा। और व्यापारियों से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील।की। स्वागत करने वालो में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ओरैया के जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनी राजा भैया,जिला मंत्री सुशील दुबे,दिबियापुर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज, युवा अध्यक्ष सौरभ दुबे, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता,नगर संगठन मंत्री राहुल यादव,युवा संगठन मंत्री हिमांशू गुप्त,गोपाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट अपडेट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पाएंगे प्रधानाध्यापक का वेतन

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सालों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप…

12 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में सकुशल संपन्न हुआ मतदान

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में लोकसभा 45-जालौन के विधानसभा 208 भोगनीपुर में…

12 hours ago

आउट आफ स्कूल बच्चों को लेकर चलेगा विशेष अभियान

कानपुर देहात। आउट ऑफ स्कूल बच्चो को चिह्नीकरण, पंजीकरण व नामांकन के लिए शारदा यानी…

21 hours ago

आज से परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

कानपुर देहात। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के छात्र अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। शिक्षक…

21 hours ago

प्रादेशिक खेलकूद में बेसिक-कस्तूरबा की छात्राओं को भी मौका

कानपुर देहात। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त…

21 hours ago

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

1 day ago

This website uses cookies.