सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुरई गुट)का कानपुर देहात जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी 1 दिसंबर 2023 को 11:00 बजे श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में संपन्न होने जा रहा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रांतीय मंत्री वीके मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष जगदीश पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ ही उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र त्रिपाठी स्वामी एवं प्रादेशिक महामंत्री लाल मणि द्विवेदी भी शिरकत करेंगे। जनपद के श्री राम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां में संपन्न एक तैयारी बैठक में उक्त आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की तथा सम्मेलन की सफलता के लिए जनपदीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई।
श्री मिश्र ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षक समस्याओं एवं शिक्षा व्यवस्था को सुधार और सफल बनाने के लिए आयोजित होने वाली गोष्ठी में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षक बंधुओ से गोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री आदर्श सचान, जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल, जिला संयुक्त मंत्री महेंद्र प्रजापति एवं आयोजन स्थल विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार द्विवेदी महेंद्र कुमार कनौजिया संजय कुमार त्रिपाठी शुभम पटेल साहूकार सिंह भूपेंद्र कुमार मनोज कुमार गौतम ज्ञान सिंह यादव गीता सचान ममता जी आदि प्रमुख शिक्षक उपस्थित रहे।
कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…
पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…
कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…
कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…
अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…
This website uses cookies.