कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जनपद कार्यालय का आज भव्यता के साथ शुभारंभ यूपीएसआईडीसी जैनपुर में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन वैदिक विधि विधान से किया गया जिसमें कानपुर उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी हेमराज सिंह और मुख्य अतिथि के रूप में एवं संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव मंडली मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर नवगठित जनपदीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ संगठन के जनपद कार्यालय में संगठन की गौरवशाली पृष्ठभूमि पर उपलब्धियों एवं संघर्ष की गरिमामई गाथा के आकर्षक चित्र एवं लेख पत्रों के साथ ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष व मंत्रियों के प्रतिष्ठित नामों की पट्टिका देखकर जनपद के सभी अंचलों से आए शिक्षक साथियों ने प्रसन्नता जाहिर कर सराहना की उक्त अवसर पर संगठन के अधिकृत प्रत्याशी श्री हेमराज गौर को विजयी बनाने के परिपेक्ष में रणनीति का निर्धारण किया गया संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव ने अपने महत्वपूर्ण अनुभव सुझाव को साझा करते हुए श्री गौर को ऐतिहासिक विजय श्री दिलाए दिलाने का संकल्प किया। नवगठित जिला कार्यकारणी में जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह भदौरिया मंत्री डॉ हिमांशु पांडे कोषाध्यक्ष विनय सिंह संरक्षक मणिनाथ सचान योगेंद्र सिंह सिंगर रामचंद्र गुप्ता सुमन लता सिंह डॉक्टर शालिनी सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने सहभागिता की।
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…
कानपुर देहात। सूरज की तपिश हर किसी को झुलसा रही है। ऐसे में शासन और…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…
This website uses cookies.