एम आर आर एस इंटर कॉलेज पुरवा उन्नाव का नाम मेधावियों के कारण हुआ रोशन-रमेश चंद गुप्त प्रबंधक

उन्नाव जनपद के एम आर आर एस इंटर कॉलेज पुरवा के प्रबंधक रमेश चंद गुप्त ने कहा है कि विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में मेधावियों ने कालेज का नाम गौरवान्वित किया

अमन यात्रा ब्यूरो। उन्नाव जनपद के एम आर आर एस इंटर कॉलेज पुरवा के प्रबंधक रमेश चंद गुप्त ने कहा है कि विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 में मेधावियों ने कालेज का नाम गौरवान्वित किया यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल में एम आर आर एस इण्टर कॉलेज पुरवा उन्नाव की छात्रा अंशिका 92.17% अंक के साथ प्रथम स्थान, प्रशांत सोनकर 90% अंक के साथ दूसरा स्थान।

प्रंशी शुक्ला 87.17%अंक पाकर कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया,सक्षम अवस्थी 85.33%, शशांक पांडे 81% आराध्या 80%नंदनी 79.5%अंक,अभय गुप्ता 78.85%पलक और अनुपम कुशवाह ने 78.17%अंक अंशिका ने 77.17%अंक इण्टर मीडिएट में पुष्पा देवी ने 75.2% प्रिया 74%, शालिनी शुक्ला ने 70.6%, मंतशा ने 70.2%अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया विद्यालय का कुल परिणाम 95.53%रहा । विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र गुप्त और प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार सिंह बाल विज्ञान के जिला समन्वयक अवध किशोर और समस्त विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

पानी निकासी के विवाद में हत्या मामले में आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पानी निकासी के विवाद को लेकर…

3 hours ago

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पंडित उत्तम शुक्ला को पुलिस कमिश्नरेट ने किया सम्मानित

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर नगर स्थित चौबेपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर निवासी पंडित उत्तम…

3 hours ago

कानपुर देहात में लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की हत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर रविवार को एक 85 वर्षीय…

3 hours ago

विधुत विभाग का कारनामा, नाली में ही गाड़ दिया विधुत पोल

अनिल श्रीवास्तव, उरई। अपनी मनमानी के चलते सुर्खियों में रहने वाले विधुत विभाग का एक…

4 hours ago

बहुजन समाज पार्टी ने चलाया गांव गांव जनसंपर्क अभियान

पुखरायां।रविवार को लोकसभा क्षेत्र जालौन गरौठा भोगनीपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद…

22 hours ago

This website uses cookies.