फतेहपुर

एसडीएम के निर्देश पर डंप कूड़े को हटाया गया

आदर्श नगर पंचायत हथगाम क्षेत्र के मंडा सराय मोड़ पुलिस स्टेशन के आगे डंप कूड़े को हटाने का कार्य नगर पंचायत कर्मियों की ओर से युद्ध स्तर पर किया गया।साथ ही मिट्टी डालकर कूड़ा स्थल को साफ सुथरा करने की कोशिश की जा रही है।

खागा/फतेहपुर। आदर्श नगर पंचायत हथगाम क्षेत्र के मंडा सराय मोड़ पुलिस स्टेशन के आगे डंप कूड़े को हटाने का कार्य नगर पंचायत कर्मियों की ओर से युद्ध स्तर पर किया गया।साथ ही मिट्टी डालकर कूड़ा स्थल को साफ सुथरा करने की कोशिश की जा रही है।प्रशासक एवं एसडीएम मनीष कुमार ने कुछ दिन पहले अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसरवानी को कूड़ा हटाने और स्थल को साफ सुथरा करने के निर्देश दिए थे।उधर,नगर में कूड़ा निस्तारण का कोई स्थान नहीं है।एमआरएफ सेंटर निर्माणाधीन है।
पुलिस स्टेशन के आगे मंडा सराय मोड़ के पहले मुख्य मार्ग के किनारे पड़े कूड़े को हटाने का काम नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मियों द्वारा युद्ध स्तर पर किया गया।सफाई नायक आशुतोष तिवारी एवं संतोष कुमार के नेतृत्व में भरी दोपहर में कड़ी धूप का सामना करते हुए सफाई कर्मी कूड़ा हटाने में जुटे रहे।पिछले दिनों नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम मनीष कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र के लोकेशन  निरीक्षण के दौरान कूड़े का ढेर देखकर अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि इस स्थल को साफ सुथरा किया जाए।इसी क्रम में नगर पंचायत की ओर से डंप कूड़ा हटाने का कार्य किया गया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़ा संकलन का कोई स्थान नहीं है।एमआरएफ सेंटर अभी निर्माणाधीन है जिसमें कम से कम दो महीने लग सकते हैं।अधिशासी अधिकारी मोहिनी केसरवानी ने बताया कि डंप कूड़े को हटा दिया गया है।मिट्टी डालकर स्थल को साफ सुथरा किया जा रहा है।नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी एमआरएफ सेंटर बनने के बाद कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान हो जाएगा।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

6 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

6 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

6 hours ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

6 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

11 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

11 hours ago

This website uses cookies.