रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनिया तथा कस्बा में भरने वाले बारिश के पानी निकास के लिए शुक्रवार को न्यायिक एडीएम व एसडीएम ने मालवर रोड पर नाला खोदाई को लेकर जगह का जायजा लिया। रनिया नगर पंचायत में मालवर जाने वाले रोड पर डेढ़ किलो मीटर नाला खोदा जायेगा। जल्द काम शुरू होगा।
रनियां में कई वर्षो से बारिश के पानी से लोगो को निजाद नहीं मिल रही है। बारिश में शिवाजी नगर, शिवपुरी आदि वार्डो का सड़को में भर जाता है। नालिया बजबजा जाती है। इससे लोगो के आवागमन में असुविधा होती है। इससे निजाद दिलाने के लिए शुक्रवार को न्यायिक एडीएम अमित राठौर, एसडीएम अविनाश सिंह, उपायुक्त मोहम्मद सऊद, ईओ शालिनी त्रिपाठी, जल निगम के जेई, क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप गौड़, रविंद्र शुक्ला, आईआईए चेयरमैन रोहित ब्रजपुरिया, सीमा जोनल के चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा ने मालवर रोड पर जगह का निरीक्षण किया। न्यायिक एडीएम ने कहा कि बारिश के पानी के निकास के लिए डेढ़ किलोमीटर नाले की खोदाई कराई जाएगी। उन्होंने जल निगम विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए है। वहीं इसके बाद एडीएम न्यायिक अमित राठौर रनिया नगर पंचायत पहुंचे और वहां पर बने अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ शालिनी त्रिपाठी, रनिया नगर पंचायत चेयरमैन विटान दिवाकर, प्रतिनिधि चेयरमैन रामकिशोर दिवाकर आदि मौजूद रहे।
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…
अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…
लखनऊ/कानपुर देहात। सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इन विद्यार्थियों…
कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के शिक्षण कार्य का अब मूल्यांकन किया…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां पर रविवार सुबह घर से शौचक्रिया…
पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां पर रविवार सुबह एक युवक…
This website uses cookies.