Categories: औरैया

औरैया : मिशन शक्ति के तहत जागरूक कार्यक्रम का आयोजन

मिशन शक्ति के तहत  एसपी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं,

औरैया,अमन यात्रा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है। जिसके तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने पहुंचकर महिलाओं की समस्या कर उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। सदर ब्लाक सभागार में महिला थाना की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीओ सिटी व पीटीओ रिहाना बनो। एसपी अपर्णा गौतम ने मौजूद मातृ शक्ति को उनकी सुरक्षा का बोध कराया। कहा कि आज की नारी अबला नहीं है। लेकिन आज भी गलत व्यक्ति का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती हैं। कहा कि अब उन्हें डरने की जरूरत नहीं। किसी भी समस्या के आने पर बिल्कुल घबराएं नहीं। शासन की ओर से महिला हेल्प लाइनों का प्रयोग कर तत्काल सूचना दें। समय रहते उनके पास मदद को पुलिस पहुंच जाएगी। इसलिए अपनी आत्म सुरक्षा को महिला को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा।

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि शासन ने 112, 1090 आदि हेल्प लाइन की सुविधा दी। कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अपरिचित व्यक्ति से शेयर न करें। सूनसान रास्ते पर अकेले न जाएं।

अब तो रात में देर होने पर 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस की गाड़ी द्वारा घर तक पहुंचाने की सुविधा है। कार्यक्रम में पीटीओ रेहाना बानो ने कहा कि ज्यादातर महिलाएं अपने बालों में पिन लगाकर रखतीं हैं। कभी भी कोई व्यक्ति अकेला पाकर आपके साथ यदि अभद्रता करने का प्रयास करता है। तो बिना समय गवाएं बालों में लगी पिन का अपनी आत्मरक्षा के लिए उपयोग करें। साथ ही पुलिस हेल्प लाइन पर सूचना दें।महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल उनके नंबर पर जानकारी दें। महिला थाना पुलिस उनकी समस्या का निदान कराने को सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में नई किरण प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेटर दिलीप गुप्ता, पुष्पा शर्मा, संजीव तिवारी, छाया तिवारी, नेहा शुक्ला, शबाना बेगम के अलावा महिला थाना पुलिस कर्मी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता ने किया।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सबक सिखाएगी पुलिस चौकी प्रभारी दस्तमपुर अनिलेश कुमार

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर थाना डेरापुर ने पैरामिलिट्री फोर्स के…

2 hours ago

भगवान बुद्ध ने दिया करुणा मानवता का संदेश संचालक एसएससी क्लासेस जीतेंद्र संखवार

पुखरायां।कानपुर देहात के बरगवां गांव में शनिवार को पांच दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ किया…

3 hours ago

विद्यार्थियों ने सेल्फी पाइंट बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता के लिए जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान…

3 hours ago

मतदाता,मतदाता सूची में अपने नाम, बूथ एवं बी०एल०ओ० आदि की जानकारी हेतु करे संपर्क।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद…

5 hours ago

गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय बच्चों को दिया जाएगा ऑनलाइन गृह कार्य

कानपुर देहात। इस बार आपके खुशी के पलों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने वाली…

5 hours ago

This website uses cookies.