उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कथावाचक ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई

चित्रकूट से पधारे कथा वाचक श्री त्रिलोकनाथ दास जी ने चौदह बरस के बाद राम, लक्ष्मण, सीता के वनवास से वापस लौटने की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि पूरी अयोध्या को सजाया गया था। घर-घर दीपक जलाये गये थे।

रसूलाबाद,अमन यात्रा :  तहसील क्षेत्र के मेघजाल गांव में शिव मंदिर में चल रही रामकथा के आखिरी दिन कथावाचक ने अयोध्या पर विजय प्राप्त कर लौटे श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई।

विज्ञापन

चित्रकूट से पधारे कथा वाचक श्री त्रिलोकनाथ दास जी ने चौदह बरस के बाद राम, लक्ष्मण, सीता के वनवास से वापस लौटने की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि पूरी अयोध्या को सजाया गया था। घर-घर दीपक जलाये गये थे। भगवान राम के लौटने पर मानों अयोध्या में जहां की सारी खुशियां आ गयी हों। भगवान राम और भरत के मिलन का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। राम का राज्याभिषेक हुआ और खुशियां मनाई गयीं। कथा में राज्याभिषेक की झांकी भी सजाई गयी। संगीतमय भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर संदीप, विनय,सूरज,मदनलाल, सुशील राजपूत, आशीष राजपूत, तिलक सिंह, विनोद,पंकज, सहित कई श्रोता मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button