मध्यप्रदेश

कलयुग जब जाने लगेगा तो बहुतों का सफाया होगा; आप सन्त के बंदे हो, लोगों को बचाने की जरूरत है

उज्जैन आश्रम में दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि गुरु महाराज का यह संकल्प था कि कलयुग में कलयुग जाएगा और सतयुग आएगा।

उज्जैन,मध्य प्रदेश, अमन यात्रा: इसी कलयुग में कलयुग जाने और सतयुग आने की भविष्यवाणी करने वाले विश्वविख्यात बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी, आने वाले खराब समय लोगों की जान बचाने में लगे, अपने प्रेमियों, भक्तों को भी वैचारिक क्रांति से लोगों को शाकाहारी सदाचारी नशामुक्त बनाने की प्रेरणा देने वाले वर्तमान के पूरे समर्थ त्रिकालदर्शी अंतरयामी सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी ने तपस्वी भंडारा कार्यक्रम में 28 मई 2022 सायंकाल उज्जैन आश्रम में दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि गुरु महाराज का यह संकल्प था कि कलयुग में कलयुग जाएगा और सतयुग आएगा।

तो सतयुग ऐसे नहीं आएगा। कलयुग जाने लगेगा तो थप्पड़ लगाएगा। बहुतों का वारा-न्यारा हो जाएगा। कैसे भी मरें, धरती फटने से, आसमान टूटने से, सूखा, अकाल, भुखमरी से, लड़ाई झगड़ा वार से या एटम बम, परमाणु बम में खत्म हो जाएं लेकिन खत्म तो होना ही होना है। अब सोचो प्रेमियों जब सब मर ही जाएंगे तो सतयुग देखेगा कौन? इसलिए बचाने की जरूरत है। आप सन्त के बंदे हो, जीव हो, आपको इनको बचाने की जरूरत है।

 

गुरु की मौज जो हो, भक्त अगर उस तरह का काम करे तो गुरु का प्यारा हो जाता है

 

गुरु की मौज जो हो, उस तरह का आदमी अगर काम करें, भक्त काम करें, प्रेमी काम करें तो वह उनका प्यारा हो जाता है, उस पर दया ज्यादा हो जाती है। जैसे आपके 4 बच्चे हैं जो आपके आदेश का पालन करें। चारों खड़े हैं। कहा एक गिलास पानी ले आओ तो 3 तो रुके हैं, इंतजार कर रहे हैं और एक दौड़ कर ले आया तो आपका प्यारा हुआ कि नहीं हुआ? कहोगे बहुत अच्छा लड़का है, बहुत अच्छा काम करता है तो आप उनके प्यारे हो जाओगे।

 

प्रेमियों! लोगों को समझाओ कि सतयुग लायक बन जाये

 

आप समझाओ, लोगों को सतयुग देखने के लायक बनाओ। अगर कलयुगी ही रहेंगे तो कलयुग इनको रगड़ता हुआ ले जाएगा, चिल्लाते रह जाएंगे। इसलिए आप इनको सतयुग के योग्य बनाओ। लोगों में प्रचार करो, उनके अंदर शाकाहारिता लाओ। समझो-

 

जैसा खावै अन्न, वैसा होवै मन।

जैसा पियै पानी, वैसी होय बानी।।

 

देखो भीष्म पितामह योगी थे लेकिन द्रोपदी की लाज नहीं बचा पाए थे। अंत समय में बाणों की शैया पर लेटे अच्छी-अच्छी बात बता रहे थे। कहते हैं, ज्ञान जो भी हो बांटना चाहिए नहीं तो शरीर के साथ हुनर ज्ञान सब चला जाता है। तो द्रोपदी ने हंस दिया। पूछा, द्रोपद्री तुम क्यों हँसी? तो बोली महाराज ऐसे ही हँस दिया। नहीं तेरे हंसने में तो राज हुआ करता है। तूने हँस करके इतना बड़ा महाभारत करा दिया, बोल क्यों हँस रही है। तब वह बोली कि यह ज्ञान बुद्धि उस समय कहां चली गई थी तब दुर्योधन मेरी चीर खींच कर नंगा कर रहा था? अब आप ज्ञान की बात कर रहे हो। तब उन्होंने इस बात को महसूस किया। कहा, द्रोपदी तू ठीक कह रही है। उस समय मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी क्योंकि मैं दुर्योधन पापी का अन्न खा रहा था।

 

पापी का अन्न खाओ तो दोष लगता है, जब जानवरों का मांस खाओगे तो कैसे देखेंगे सतयुग

 

अन्न का इतना दोष होता है। जब जानवरों का मांस, खून शरीर के अंदर आएगा तो सोचो बुद्धि सही रहेगी? कभी भी नहीं रहेगी। कलयुग का यह अपराध उनसे दूर होगा ही नहीं, अपराध वह बराबर करते ही रहेंगे। आप देखो जानवरों को कुछ पता नहीं रहता है। बुद्धि उनके नहीं होती है। किसी को मार देते, हमला कर देते हैं। जब वैसी बुद्धि आदमी में रहेगी तो कहां से सतयुग देख पाएंगे?कहां से आप सतयुग ला पाएंगे, गुरु के भक्त कहे और गुरु भक्त बन पाआगे? इसलिए प्रेमियों! लोगों को समझाओ।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

21 mins ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

4 hours ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

23 hours ago

स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत हुई बैठक

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…

1 day ago

This website uses cookies.