फाल्गुन गणेश चतुर्थी 2021 मुहूर्त

हिन्दू कैलेंडर के फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 02 मार्च दिन मंगलवार को प्रात: 05 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है। इसका समापन 03 मार्च दिन बुधवार को तड़के 02 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में चतुर्थी की पूजा और व्रत 02 मार्च को की जाएगी।

चंद्रोदय का समय

संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्र देव रात में 09 बजकर 41 मिनट पर उदित होंगे। गणेश चतुर्थी के व्रत में चंद्र दर्शन का महत्व होता है, इसलिए महिलाएं चंद्रमा के उदित होने की प्रतीक्षा करती हैं।

राहुकाल

संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा में राहुकाल का ध्यान रखा जाता है। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से शाम को 04 बजकर 55 मिनट तक है।

गणेश चतुर्थी का महत्व

संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत संतान की सुरक्षा, उनकी लंबी आयु और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए रखा जाता है।

गणेश चतुर्थी का पंचांग

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक।

अमृत काल: रात 09:38 बजे से देर रात 11:06 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:29 मिनट से दोपहर 03:16 बजे तक।

सूर्योदय: सुबह 06:45 बजे।

सूर्यास्त: शाम 06:22 बजे।